बागपत, जुलाई 9 -- पहाड़ों पर चल रही बारिश और हथनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने की गति बढ़ चली है और इसके साथ यमुना का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। फसलें जलमग्न है, वहीं प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट जारी किया है। तहसील क्षेत्र के यमुना नदी में अधिक पानी से कटान होने पर जागोस, कोताना, शबगा, छपरौली, टांडा, बदरखा गांव के किसानों की खेतों में खड़ी गन्ने की फसल यमुना नदी में डूब गई है। इसमें किसानों का लाखों रुपए नुकसान हो गया है। किसानों के सामने भारी संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी गांव में आयोजित बैठक भी नहीं करते, केवल मौके के फोटो खींचकर चले जाते हैं। जागोस गांव में सुरेश शर्मा मुरारी की लगभग 10 बीघा, अनिल शर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.