फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना में जलस्तर पर बढ़ने से बसंतपुर इलाके के कई घरों में शनिवार दोपहर पानी घुस गया। इससे वहां रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही सभी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की गई। बिजली निगम भी सुरक्षा के लिहाजा से क्षेत्र की बिजली काट दी है। जानकारी के अनुसार घरों में पानी घुसने से सबसे अधिक दिक्कत यमुना के तलहटी में स्थित शिव इंक्लेव पार्ट तीन, अटल कॉलोनी में रह रहे लोगों को हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को अधिकांश जन्माष्टमी की तैयारी करने में जुटे थे। इस दौरान देखा कि यमुना का जलस्तर पर बढ़कर कुछ ही देर में कई घरों तक पहुंच गई। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.