फरीदाबाद, अगस्त 29 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता । यमुना में जलस्तर बढ़ने से बसंतपुर इलाके के कई कॉलोनियों में करीब पांच सौ घरों मे गुरुवार सुबह एक बार फिर पानी घुस गया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग टायर के ट्यूब की मदद से घरों से बाहर निकले | सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बिजली निगम भी सुरक्षा के लिहाजा से क्षेत्र की बिजली काट दी है। जानकारी के अनुसार, घरों में पानी घुसने से सबसे अधिक दिक्कत यमुना के तलहटी में स्थित शिव इंक्लेव पार्ट दो, तीन, गड्डा कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, अटल कॉलोनी में रह रहे लोगों को हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह अधिकांश लोग ड्युटी जाने और अन्य कामकाज करने की तैयारी में थे। सुबह करीब 7:00 बजे देखा कि यमुना का जलस्तर बढ़ गया। कुछ ही देर में कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.