प्रयागराज, जून 22 -- यमुना का जलस्तर बढ़ने से एक तिहाई शहर में पेयजल संकट का खतरा टल गया। नैनी में यमुना का जलस्तर नौ सेमी बढ़ने के बाद जलकल विभाग ने राहत की सांस ली है। उत्तरी भारत में लगातार हो रही बारिश के बाद अब गंगा के साथ यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना है। पिछले कई दिन से यमुना का जलस्तर घटने के चलते करेलाबाग स्थित जलकल के इनटेक वेल को पानी कम मिलने का खतरा बढ़ रहा था। जलकल विभाग भी यमुना में गिरते जलस्तर को लेकर चिंतित हो गया था। प्रयागराज में यमुना के साथ फाफामऊ में गंगा चार सेमी और छतनाग में 12 सेमी वृद्धि हुई है। अभीतक यमुना के साथ गंगा का जलस्तर भी धीमी गति से बढ़ रहा था। गंगा के प्रवाह क्षेत्र में बारिश से इसके बैराजों से भी पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई है। हरिद्वार बैराज से रविवार को 34039 क्यूसेक, नरोरा 11381 क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.