फरीदाबाद, अगस्त 20 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना में बुधवार सुबह जलस्तर कम होने के बावजूद बाढ़ का खतरा बरकरार है। लोगों में जलजनित बीमारी जैसे डायरिया, पेट में दर्द, डेंगू, बुखार आदि से पीड़ित होने की आशंका बढ़ रही है। कुछ इससे पीड़ित भी हैं। आरोप है कि बावजूद जिला प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा। जानकारी के अनुसार बसंतपुर इलाके से गुजर रही यमुना की तलहटी में बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव पार्ट तीन, अजय नगर, अटल चौक आदि दस से अधिक कॉलोनियां बसी है। यहां की आबादी 20 हजार से अधिक है। पिछले हफ्ते से यमुना के जलस्तर में समय-समय पर हो रहे इजाफे से अधिकांश कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। मंगलवार को स्थिति और डरावनी हो गई थी। मंगलवार को यमुना का जलस्तर करीब 91 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.