नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने पिछले कुछ दिनों से लोगों की धड़कनें बढ़ा रखी थीं, लेकिन अब राहत की खबर है। गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया, जिससे दिल्लीवासियों ने चैन की सांस ली।यमुना की लहरें अब शांत, खतरा टला आईटीओ छठ घाट और लोहा पुल पर गुरुवार सुबह का नजारा देखने लायक था। यमुना नदी 205 मीटर से नीचे बह रही थी, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी कम है। बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के करीब था, जिसने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब हालात काबू में हैं और नदी की शांत लहरें दिल्ली के लिए राहत की खबर लेकर आई हैं।आगरा में ताजमहल के पास उफान दिल्ली में भले ही यमुना शांत हो रही हो, लेकिन आगरा में कहानी कुछ और है। मंगलवार को भारी बारिश के बाद ताजमहल के आसपास यमुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.