गंगापार, जुलाई 19 -- विगत एक सप्ताह से लगातार उफान पर चल रही यमुना नदी आखिर में गुरुवार से धीरे धीरे शांत होने लगी है, यमुना का उफान कम होने से यमुना तराई में बसे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर, अमिलिया, इरादतगंज, बीकर, देवरिया, बिरवल, कैनुआ, कंजासा सहित कई गांव जो यमुना किनारे स्थित है। उक्त गांव में प्रति वर्ष बारिश के समय जब यमुना उफान पर आती है तो ग्रामीणों की दिन का चैन और रात की नीद गायब हो जाती है। यमुना के बढ़ते जल स्तर को देख परेशान हो जाया करते है। इसी तरह इस वर्ष भी एक सप्ताह पूर्व जैसे ही यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ ग्रामीणों में खलबली मच गई। सबसे बुरा हाल कंजासा गांव का होता है जहां उफ़नाई यमुना जब गांव के बाहर की ओर से आई नदी की ओर से गांव की ओर बढ़ने लगती है तो सैकड़ों घर और सरकारी स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.