बागपत, सितम्बर 2 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोमवार की सुबह करीब दो बजे हथनीकुंड़ बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए। जिसके बाद दिनभर 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी प्रतिघंटे छोड़ा गया। सुबह 10 बजे सर्वाधीक 3.32 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पहले से ही खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही यमुना नदी का जलस्तर तीन से चार मीटर ओर बढ़ सकता है। जिससे यमुना नदी किनारे बसें गांवों में बाढ़ का खतरा बन गया है। प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारी गांवों में डेरा जमाए हुए है। अलीपुर बांध पर तो जेसीबी मशीन के साथ अधिकारी तैनात कर दिए गए है। सोमवार की सुबह करीब दो बजे हथनीकुंड़ बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए। जिसके बाद से यमुना नदी में लगातार तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। सुबह करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.