नोएडा, अगस्त 11 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर के गांवों से होकर गुजर रही यमुना और हिंडन में जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए राहत और बचाव कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में यमुना में ओखला बैराज पर 27948 क्यूसेक (196.900 मीटर) पानी बह रहा है, जबकि हिंडन में 2751 क्यूसेक (199.050) पानी है। यमुना में खतरे का निशान 200.600 मीटर पर है और हिंडन में लाल निशान 205.080 मीटर पर है। अधिकारियों के मुताबिक अभी दोनों नदियों का जलस्तर सामान्य है। यहां फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। हालांकि, वर्ष 2023 में इन नदियों में तीन लाख क्यूसेक पानी आ गया था। इससे बाढ़ की स्थिति हो गई थी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.