संवाददाता, अप्रैल 28 -- मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक महिला समेत दो लोगों ने जान गंवा दी। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से आगरा की ओर जाते समय रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों और घायल की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारी गई महिला और एक अन्य व्यक्ति के शव को मोर्चरी में भेज दिया। इसके साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर इलाज में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक बलदेव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- असली जैसे नकली नोटों के झांसे में आया व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.