प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में प्रयागराज के भाजपा नेता अखिलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू यादव की भी मौत हो गई। रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य राजू यादव अपने साथियों के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी हादसे में मोहदीनपुर के नीरज कुमार यादव घायल हैं। उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायममरेज थाना क्षेत्र के मोहदीनपुर के नहटी गांव निवासी अखिलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजू यादव सोमवार रात कार से अपने मित्र राजकुमार निवासी खानपुर डांडी, सुनील गुड्डू निवासी थानापुर और नीरज कुमार यादव निवासी मोहदीनपुर के साथ भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामना देने के लिए...