मथुरा, फरवरी 7 -- यूपी के मथुरा में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 88 के निकट कंटेनर द्वारा कुचलने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे हुआ। यात्री बस से नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे और बस रुकने पर लघू शंका को उतरे थे। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। शनिवार तड़के बस रुकने पर यात्री उतरकर लघु शंका के लिए जा रहे थे, तभी एक कंटेनर ने यात्रियों को कुचल दिया। इसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कंटेनर के नीचे से सभी को निकाला लेकिन 6 की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज...