दरभंगा, मई 5 -- मथुरा/ग्रेटर नोएडा/दरभंगा, हिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात नोएडा से मथुरा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में ग्रेनो वेस्ट निवासी कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दरभंगा निवासी प्रवेश कुमार की पत्नी पूजा भी शामिल है। इस हादसे में पूजा का बेटा, पति और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 स्थित वीवीआईपी होम्स सोसाइटी में प्रवेश कुमार उर्फ प्रेम परिवार के साथ रहते थे। वह शनिवार को परिवार के साथ अपनी सफारी गाड़ी से वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे। रात करीब दो बजे मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 98 पर जावरा गांव के पास अचानक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। गाड़ी बुरी तरह क...