नोएडा, अक्टूबर 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बाइकर्स ने स्टंट किया। बाइकर्स का वीडियो वायरल हुआ। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने चार बाइक का चालान कर दिया। दरअसल, दिल्ली और गुरुग्राम से काफी संख्या में छुट्टी के दिन बाइकर्स नोएडा ग्रेटर-नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग के लिए आते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले काफी दिन से इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा बाइकर्स को एक्सप्रेसवे पर आने से रोका जाता है, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर बाइकर्स का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे का बताया गया। इसमें एक बाइकर्स हाथ छोड़कर एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ा रहा है। इसके अलावा अन्य बाइकर्स रेसिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर चार बाइक के चालान किए। पुलिस द्वारा इनमें दो बाइक के 17500,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.