नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर अभियान चलाकर वाहन चलाकों को कोहरे और ठंड में नियम पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। एक्सप्रेसवे प्रबंधन की ओर से बड़े वाहनों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। कोहरे के समय सुरक्षित सफर के लिए पेट्रोलिंग और अनाउंसमेंट कराया गया। किनारे पर खड़े वाहनों को हटाया गया। सहायक प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए तमाम प्रयास जारी हैं। रात के समय व्यावसायिक वाहनों के चालकों को फ्री में चाय पिलाई जा रही है, जिससे नींद ना आए। फायर ऑफिसर द्वारा टोल प्लाजा कर्मचारी तथा जन सुविधाओं पर कार्यरत कर्मचारी को आग से बचने और बचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...