नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने जो विचार और लक्ष्य शुरू किया था वह आज मजबूत और विशाल संगठन के रूप में देश सेवा कर रहा है। अस्पताल में लगी उनकी प्रतिमा सिर्फ स्मारक नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देती रहेगी। वर्षों से निष्क्रिय पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को पुनर्जीवित कर 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से यमुनापार क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज और अन्य आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। यमुना के आर हो या पार ...