सीवान, फरवरी 19 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा स्थित सुप्रसिद्ध यमुनागढ़ देवी मंदिर को राजकीय पर्यटक स्थल बनाने की आवाज विधानसभा में गूंजी। बड़हरिया विधानसभा से जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विधानसभा में शून्य काल में यमुनागढ़ देवी मंदिर को पर्यटक सूची में जोड़ते हुए राजकीय पर्यटक स्थल बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस स्थल की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। यह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां काफी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...