रिषिकेष, जनवरी 3 -- अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस ने शनिवार को यमकेश्वर विधायक का आवास घेरने का प्रयास किया। उन्होंने सरकार और विधायक की चुप्पी पर आक्रोश जताकर नारेबाजी की। इस बीच बैरिकेड फांदकर आवास तक पहुंचने का प्रयास कर रही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बामुश्किल रोका। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर निची मुचलके पर छोड़ा गया। शनिवार सुबह ऋषिकेश स्थित प्रगति विहार में यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट के निजी आवास पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घेराव की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंच मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पहुंची। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने आवास के आसपास मोर्चा संभाला। पुलिस ने विधायक के घर के संपर्क मार्ग को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.