रिषिकेष, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देवभूमि उत्तराखंड आज जिस तरह से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर रहा है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में जनता इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करने के दौरान कही। सामाजिक मूल्यों से आगे बढ़ना ही सच्चा विकास सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती के बाद विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण ...