पौड़ी, दिसम्बर 19 -- यमकेश्वर ब्लाक के गंगाभोगपुर से पौड़ी जिले में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस शिविर में कुल 68 शिकायतें मिली जिसमें से मौके पर ही 36 का निस्तारण किया गया। शिविर में पेयजल, सड़क, पानी, बिजली बिल से लेकर भूमि संबंधी मामलों की शिकायतें अधिक आई। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ ने राजस्व संबंधी अधिक शिकायतों को देखते हुए तहसील प्रशासन को शनिवार को एक विशेष शिविर का आयोजन कर इनके निस्तारण के निर्देश दिए। यमकेश्वर ब्लाक की न्याय पंचायत किमसार के गंगा भोगपुर में आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। प्रभारी डीएम एवं सीडीओ गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 23 महकमों ने स्टॉल लगाकर संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 68 शिकायते...