बोकारो, फरवरी 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। श्री कृष्ण चेतना परिषद, बालीडीह रेलवे कॉलोनी के तत्वावधान में रविवार को गरगा डैम पिकनिक स्थल पर 'वनभोज सह सम्मेलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अशोक यादव ने की, जबकि मंच संचालन टोनी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मंटू यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यदुवंशी समाज में प्रगति के लिए सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। उन्होंने घोषणा की कि जो भी परिवार बिना दहेज के शादी करेगा, श्री कृष्ण चेतना परिषद उनके साथ खड़ा होकर हर संभव मदद करेगा। मंटू यादव ने भावुक अपील करते हुए कहा, केवल सम्मेलनों में जुटने और वनभोज करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। हमारा मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.