शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- विश्व हिंदू परिषद महानगर द्वारा खत्री धर्मशाला में रामोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता अभिनव ओमर ने की। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि आज हम सभी भगवान राम का जन्मोत्सव बना रहे हैं, विश्व हिंदू परिषद भगवान रामचंद्र जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर लगातार कार्य कर रहा है। जिस प्रकार श्री रामजी ने बाल्यकाल में ही शक्तिशाली राक्षस ताड़का का वध किया और पूज्य साधु संतों को उस समय के राक्षसों से बचाया। श्री राम जी का राज्याभिषेक होने वाला था, सारी तैयारियां पूर्ण हो गई थी उसी समय सूचना हुई श्री राम को वनवास जाना है। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और मां सीता ने भी राज्यपाठ त्याग कर श्री राम के साथ वनवास जाना स्वीकार किया। वनवास जाकर रामचंद्र जी ने संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.