औरैया, फरवरी 8 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कलाबोझ में रविवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने गांव में कैम्प लगाकर महिलाओं को कानून संबंधी अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, अज्ञात कॉल, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पुलिस कर्मियों ने आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.