हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने तिकोनिया चौराहा स्थित एसके नर्सिंग होम में निशुल्क ओपीडी कैंप लगाया। जिसमें हृदय रोग, पेट व लीवर से जुड़े विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। हृदय रोग विभाग (सीटीवीएस) के एचओडी डॉ. वेद प्रकाश और जीआई सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शाहिदुल हक ने मरीजों की जांच की। अस्पताल के सीओओ डॉ. सुनील बलियान ने कहा कि हमारा उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। शाम को स्थानीय डॉक्टरों के लिए शैक्षणिक सत्र किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया कि महीने के तीसरे शनिवार को हल्द्वानी में नियमित निशुल्क ओपीडी कैंप लगाए जाएंगे। फोटो--- ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...