हरिद्वार, फरवरी 8 -- श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर श्रीमहंत यतींद्रानंद गिरि का निष्कासन हटा दिया गया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कथित रूप से अखाड़ा विरोधी गतिविधियों के चलते महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि को निष्कासित किया गया था। अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि के निर्देश पर वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई। इस समिति में वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती, महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि और श्रीमहंत निरंजन भारती को शामिल किया गया। जांच में पाया गया कि यतींद्रानंद गिरि पर लगे आरोप भ्रामक और तथ्यहीन थे। जांच समिति की संस्तुति के आधार पर निष्कासन खत्म करते हुए उ...