प्रयागराज, जनवरी 28 -- माघ मेला में बुधवार को सेक्टर छह के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित श्रीयतिराज भक्तिधाम श्रीरंगरामानुज महादेशिकन ट्रस्ट के शिविर में हनुमत प्रपन्नाचार्य का जगद्गुरु रामानुजाचार्य पद पर पट्टाभिषेक किया गया। इस दौरान संत सम्मेलन भी आयोजित हुआ। जिसमें गदाधारी पातालपुरी आश्रम, विन्ध्यांचल के स्वामी हनुमत प्रपन्नाचार्य का संतों ने तिलक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चादर ओढ़ाकर उनका पट्टाभिषेक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु रामानुजाचार्य अच्युत प्रपन्नाचार्य ने की। इस अवसर पर महर्षि दुर्वासा आश्रम, ककरा दुबावल प्रयागराज के जगद्गुरु स्वामी सुदर्शनाचार्य, जगद्गुरु घनश्यामाचार्य, जगद्गुरु रघुनाथ देशिक, जगद्गुरु डॉ. कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य आदि मौजूद थे। संतों ने सनातन धर्म के लिए हिन्दुओं से एकजुट रहने की अपील की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.