बागपत, सितम्बर 15 -- भड़ल गांव में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ ही विश्व का सर्वोत्तम कर्म है। राष्ट्र उन्नति के लिए बच्चों को संस्कारित करने की जरूरत है। भड़ल गांव में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्र कल्याण महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञ में ब्रह्मा आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ की सुगंधि से जहां वातावरण में शुद्वता प्रदान होती है वहीं यज्ञ से देवो को भी प्रसन्न किया जाता है। यज्ञ में डा. यशपाल राणा व उनकी पत्नी यज्ञमान रहे। सागर आर्य व सचिन आर्य भजनोपदेशक रहे। यज्ञ में इकबाल सिंह, सुरेंद्र, यशपाल, बृजपाल शास्त्री, कपिल शास्त्री, विनोद राणा, देवेंद्र राणा, राजीव राणा, समरपाल, जलसिंह, चंद्रकांत आर्य, सुमित, प्रमोद, जयराम आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...