रांची, जुलाई 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को तोरपा मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गयी। घंटों भजन कीर्तन का दौर चला। महिलाएं ढोलक बजाते हुए भगवान शिव का पारंपरिक भजन गा रही थीं। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस दुनिया में शिव से अच्छा गुरु कोई हो ही नहीं सकता। शिव को गुरु बनाने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। अच्छे और बुरे का ज्ञान के लिए गुरु की आवश्यकता है। गुरु अपने शिष्य को सत्य के मार्ग पर चलने वाला नेक इंसान बनाते हैं। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी हेमंचद झा को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इधर गुरु पूर्णिमा के मौके पर कई घरों व मंदिरों में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.