आरा, फरवरी 25 -- शाहपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मिश्रवलिया में आगामी सात से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ स्थल का जायजा लेने मंगलवार को लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज पहुंचे। उनके पहुंचने पर गाजे-बाजे के बीच फूल- मालाओं से स्वागत किया गया, जहां जीयर स्वामी ने महायज्ञ की रूपरेखा पर यज्ञ कमिटी से चर्चा की। उन्होंने पंडाल, पार्किंग, साधु-संत के ठहरने के स्थल और प्रसाद वितरण स्थल सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लेने के बाद यज्ञ कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया। सदस्यों को पूरी जिम्मेवारी के साथ काम में लग जाने पर जोर दिया। कमिटी के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि काशी, मथुरा, वृंदावन व अयोध्या से आये साधु-संतों का प्रवचन पांच अपैल से हीं शुरू हो जाएगा। सात को जलयात्रा और महायज्ञ की पूर्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.