पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के कसबा प्रखंड अंतर्गत गढ़बनैली स्थित कलानंद उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ समारोह में सांसद पप्पू यादव ने शिरकत की। इस पावन अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, यह यज्ञ न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अवसर है, बल्कि यह हमें जीवन में सकारात्मकता, शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर करने का संदेश भी देता है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक चर्चा की और ईश्वर से प्रार्थना की कि यह यज्ञ सभी के जीवन में खुशहाली और मंगल लेकर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.