बलिया, जनवरी 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के शिवपुर कपूर दीयर (सेमरिया) रामानुज आश्रम पर कमल नयन ब्रह्मचारी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन पर आयोजित भंडारा में काफी संख्या में संत महात्मा व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के समापन पर यूपी के साथ बिहार से आए संत-महात्माओं का संत समागम हुआ। आयोजक राधाकृष्णाचार्य स्वामी ने संतों को कंबल, चादर एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया। भंडारे में आए लोगों के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ समापन पर स्वामी बैकुंठ नाथ जी (घाघर मठ, बिहार) ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा और यज्ञ से समाज में धर्म, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना में विकास होता है। ऐसे आयोजन मानव जीवन को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाने क...