चतरा, अप्रैल 4 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। यज्ञ से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। शरीर की भी शुद्धि होती है। आस पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। उक्त बातें कथावाचिका गंगा मिश्रा ने कही। प्रखंड के पेटादरी गांव में श्री हनुमान विग्रह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। इसको लेकर यज्ञ स्थल पर रात्रि को कथा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए शाम को महिला, पुरुष और बच्चों की उपस्थित होती है। यह यज्ञ 30 मार्च से शुरू किया गया है जो कि 7 अप्रैल को समाप्त हो जायेगा। यज्ञ के चौथा दिन वेदी पूजन, मंडप पूजन, हवन, अधिवास, शोभा यात्रा और देव दर्शन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण दिन रात लगे हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...