चतरा, मई 22 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। यज्ञ से आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक वैज्ञानिक स्तर पर लोगों को लाभ मिलता है। यह वायुमंडल को शुद्ध करता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, और देवताओं को प्रसन्न करता है। यज्ञ में शामिल होने से तनाव कम होता है, मन शांत होता है, और व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है। उक्त बातें मथुरा के शैलेश कृष्णा जी महाराज ने प्रवचन के दौरा कही। प्रखंड के मँझगांवा में नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ को एक पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। यज्ञ में मंत्रों का उच्चारण करने से सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से साधक की आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और वह भगवान के करीब महसूस करता है। कहा यज्ञ में मंत्रों के उच्चारण से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.