हजारीबाग, फरवरी 19 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड के सोनबरसा गांव से विस्थापित होकर अपने नए घर बनाकर रह रहे बड़कागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत बधरिया में 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में यज्ञ समिति ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। यज्ञ समिति के सचिव चोहन साव ने बताया कि यज्ञ को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। यज्ञ में काशी बनारस से बड़े-बड़े विद्वान पंडित आकर प्रवचन देंगे और उन्हीं की देखरेख में यज्ञ संपन्न होगा। ग्रामीण इस यज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग लें और यज्ञ को सफल बनाएं। साथ ही, ग्रामीणों से 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बड़कागांव में मांस - मछली एवं शराब की खरीद - बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है। ताकि जब लोग यज्ञ में पूजा करने या प्रवचन सुनने के लिए आए तो पूरी तरह से शुद्ध मन से आए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.