जहानाबाद, फरवरी 1 -- मखदुमपुर,निज न संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के छठे दिन रविवार शाम को अचानक दो गुटों मे चाकूबाजी और मारपीट होने लगी। अचानक चाकूबाजी और मारपीट की घटना से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तभी किसी व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो घायलों को लेकर अस्पताल इलाज के लिए लाया। घरों में एक पक्ष के रवि रंजन है, जबकि दूसरे पक्ष के मनोज कुमार है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबह में छेड़खानी की घटना हुई थी, जिसके बाद शाम में मारपीट हुई है। हालांकि एक घायल ने मारपीट का कारण पुराना विवाद बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...