सिमडेगा, फरवरी 23 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के केलूगा शिव मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ समारोह का समापन हवन पुर्णाहुति भंडारे एवं नगर भ्रमण के साथ किया गया। यज्ञ आयोजन में यजमान की भूमिका प्रभु प्रधान ने निभाई। जबकि पुरोहित की भूमिका अरुण मिश्र द्वारा निभाई गई। अखंड कीर्तन में जलडेगा भंवरचबा, लमडेगा, परबा, भितभुना सहित कई गांव के कीतर्न मंडलियों ने भाग लिया। यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश्वर बिन्झिया, फुलमनी देवी, रतनलाल मांझी दशरथ बिंझिया आदि की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...