सोनभद्र, फरवरी 20 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के नोनी सरवट गांव में शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आईं गायत्री परिवार की कंचन चौबे के नेतृत्व में यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई और कलश विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस अवसर पर 5100 दीपों से मंदिर और तालाब को सजाया गया। इस आयोजन में दो सौ बच्चों व श्रद्धालुओं को गुरुमंत्र, दीक्षा, नामकरण आदि संस्कार किए गए। देर शाम तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शांतिकुंज से आए गायत्री परिवार के अतिथियों को देर शाम आयोजकों व श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कंचन चौबे ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व गंभीर...