कोडरमा, फरवरी 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतरौन पंचायत अंतर्गत ग्राम मतौनी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 महाकाली सह वासंतिक दुर्गा एवं हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग जा रहा है। प्रतिदिन प्रखंड के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर विधि-विधान से परिक्रमा कर रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार कटिया, परसाबाद, दशारो, तेतरौन समेत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ स्थल पहुंच रहे हैं। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। परिक्रमा के साथ-साथ श्रद्धालु प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.