रामगढ़, फरवरी 7 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं दूसरे दिन यज्ञाचार्य सुधीर कुमार पांडेय, आचार्य सुशील पांडेय, उपाचार्य मिथलेश पांडेय ने प्रधान यजमान मुकेश कुमार सपत्निक को मंत्रोचारण के बीच वेदी पूजन, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, संध्या आरती और मूर्तियों का नगर भ्रमण गाजे बाजे के साथ कराया। इस बीच जय श्री राम, हर हर महादेव, जय माता दी के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। नगर भ्रमण में सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे सहित केदला नगरवासी शामिल थे। यज्ञ को सफल बनाने में स...