गढ़वा, फरवरी 11 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ से 24 घंटे भक्ति की धारा प्रवाहित होने के साथ-साथ रात में यज्ञ मंडप और मंदिरों पर लाइटिंग से की गई सजावट अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। झरना घाटी में सतबहिनी भगवती माता, महादुर्गा, महाकाली और महालक्ष्मी के मंदिरों की सजावट के साथ-साथ सेतु मार्ग पर रोशनी की टिमटिमाती लड़ियों की ऐसी सजावट की गई है जैसे लगता है कि आकाश के टिमटिमाते तारे सतबहिनी झरना तीर्थ की झरना घाटी में उतर आए हों। यज्ञ मंडप में यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य के नेतृत्व में याज्ञिक ब्राह्मणों की टोली के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं हवन से उत्पन्न यज्ञाग्नि व यज्ञ धूम्र के साथ मानस आचार्य पंडित सुवंश पाठक के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा प्रस्तुत श्री रामचरितमानस ...