उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। डीएसएन कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ पूजन किया गया। रेवा शंकर दीक्षित द्वारा 3 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गायत्री मां उपासना एवं यज्ञ करने से जीवन में सुख-शांति आती है। गायत्री माता की उपासना से दुख दूर होते है। गायत्री भारतीय संस्कृति की जननी और यज्ञ भारतीय धर्म का पिता है। ऋषि मुनि प्राचीन काल में असुरता निवारण हेतु बड़े बड़े यज्ञ करते थे। प्रत्येक शुभ कार्य एवं सभी संस्कार यज्ञ के साथ संपन्न होते है। गायत्री यज्ञ करने से पूरे विश्व का कल्याण होता है। यज्ञ में विमला मिश्रा,मीरा तिवारी, मुन्नी देवी,मीरा सिंह,श्वेता,रानी त्रिपाठी,सिद्धनाथ श्रीवास्तव,अजय शुक्ला,तिलक श्रीवास्तव,जगदेव प्रसाद,अनूप,अशोक राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...