लातेहार, जनवरी 4 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत नगड़ा ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में यज्ञ पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगड़ा गांव में भव्य यज्ञ पूजा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यज्ञ पूजा की तैयारी एवं रूपरेखा तय करने को लेकर आगामी 11 जनवरी को शिव मंदिर परिसर में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गांव के प्रत्येक घर से एक एक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही,यज्ञ पूजा के सफल संचालन के लिए इसी दिन आयोजन समिति का गठन भी किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता पर जोर दिया। मौके पर बिहारी प्रसाद यादव, श्याम सुंदर यादव,सत्यपाल यादव,राजेंद्र यादव, बंधु यादव,गोपाल यादव,राजेश यादव,राहुल य...