गिरडीह, फरवरी 9 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धर्मपुर गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में 10 फरवरी से शुरू होने वाले श्री - श्री 108 श्री रुद्र शक्ति सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर सहित आस-पास की जगहों की साफ-सफाई की गई। इस क्रम में यज्ञ कमेटी के सदस्य और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर के आस-पास की जगहों में झाड़ियों की साफ-सफाई की गई। अनचाहे घास - फूस को फेंका गया। मंदिर परिसर के आस-पास की जगहों के जमीनों को समतलीकरण किया गया। कस्तूरबा विद्यालय मोड़ से नायकडीह गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क का समतलीकरण किया गया। नायकडीह स्थित तालाब में भी साफ-सफाई की गई। साथ ही तालाब में मेढ़ भी बनाया गया। इस विषय में यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जलयात्रा में शामिल महिलाओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.