सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- बांसी। खेसरहा क्षेत्र के पीढ़िया धाम गांव में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ में मनुष्य के जीवन में यज्ञ परिक्रमा के विशेष महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यज्ञ मंडप पर अग्नि नारायण सहित समेत देवी- देवताओं का आह्वान करते हुए बताया गया कि यज्ञ परिक्रमा से मनुष्य दीर्घायु होता है। देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पग-पग यज्ञ की परिक्रमा कर मनुष्य सुख-शांति, आरोग्यता, दीर्घायु प्राप्त करता है। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी,चंद्रबली त्रिपाठी, जयप्रकाश त्रिपाठी, श्याम मिश्र, विशाल शुक्ल, सुनीता त्रिपाठी, गायत्री देवी, प्राची त्रिपाठी, पूनम शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...