मुंगेर, मई 11 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर बस्ती गांव में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ शनिवार से शुरू हो गया। महायज्ञ को लेकर 1551 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। श्री राम महायज्ञ में रामराजा धाम मध्य प्रदेश से संगीतमय राम कथा एवं भागवतकथा वाचक मानस मोहिनी संध्या देवी, एवं बनारस से भागवत कथा वाचक साध्वी कृष्णा प्रिया आई हैं। यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी- देवताओं की 101 प्रतिमा स्थापित की गयी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस श्री राम महायज्ञ में भक्तों के मनोरंजन के लिए मीना बाजार लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.