बेगुसराय, फरवरी 14 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के महादेवचक स्थित कलर बाबा स्थान में रामधूनी यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 108 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। सिर पर कलश लिए श्रद्धालु महिलाएं पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ गांव का भ्रमण करती रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत कर कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया। इसको सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। मंगल महतो, जयप्रकाश महतो, राम सेवक माता, गोपाल महतो, रामकिशुन महतो, बलराम महतो, चंदन महतो, राजाराम दास, राम सोवित कुमार, अजय दास, मुकेश पासवान, परमेश्वर महतो, रामनाथ कुमार और अजय पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...