बागपत, फरवरी 22 -- दाहा। नेताजी सुभाषचंद बोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी में चल रहे वार्षिकोत्सव का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आचार्य कपिल शास्त्री ने कहा कि वेदमार्ग मनुष्य को उन्नति एवं प्रसिद्वी की ओर ले जाता है। मनुष्य को अपना जीवन सफल बनाना है, तो झूठ-फरेब से दूर रहना होगा। उत्तम कर्म मनुष्य की उन्नति तो बुरे कर्म उसकी अवनति का कारण बनते है। यज्ञ की ब्रह्मा सविता आर्या प्राचार्य वैदिक कन्या गुरुकुल बिजनौर ने व्यक्ति के जीवन में चरित्र बल का महत्व बताया। यज्ञ के बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा। बच्चों ने एक से बढ़कर एक राष्ट्र भक्ति गीत एवं नाटक मंचन किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव, भीष्मपाल, कृष्ण, राजीव प्रधान, देवेंद्र सिंह, मा. आनंद छिल्लर, भैंसाना मिल के उपाध्यक्ष चंद्रवीर...