बागपत, फरवरी 21 -- दाहा। नेताजी सुभाषचंद बोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी का वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय यज्ञ के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में भीष्मपाल ने कहा कि किसी भी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ही सर्वोपरि है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है शिक्षा ही हर वर्ग का उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने शिवाजी महाराज के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सविता आर्या, रूकमपाल यादव, प्रधान राजीव कुमार, जितेंद्र आर्य, मा. आनंद छिल्लर, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, रविंद्र छिल्लर, हरेंद्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...