बागपत, सितम्बर 8 -- आर्य समाज बड़ौत तथा आर्य समाज पट्टी चौधरान मे साप्ताहिक यज्ञों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वानों ने ईश्वर को निराकार बताते हुए मूर्ति पूजा को अनुचित बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्वानों द्वारा यज्ञ में आहुति दी और वेदों के अध्ययन पर बल दिया। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु तथा यजमान राहुल तोमर रहे। वहीं आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म जसवीर मलिक तथा यजमान ओमप्रकाश रहे। आर्यजनों ने यज्ञ में विधि विधान से आहुति दी। आचार्य समर भानु ने कहा कि वेद मूर्ति पूजा का विरोध करते हैं। लोगों का मानना है कि ईश्वर की मूर्तियां उनके समक्ष है और मंदिर ईश्वर का घर है। वेद हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र का मार्गदर्शन करते हैं। दोनों यज्ञों में ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.