लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, संवाददाता। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आशियाना सेक्टर एम स्थित आर्य समाज मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर हवन यज्ञ किया गया। आचार्य विमल आर्य ने यज्ञ की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। जिला सभा प्रधान आचार्या डॉ. निष्ठा विद्यालंकार ने भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा की महत्ता पर बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष पर सृष्टि में कई परिवर्तन दिखायी देते हैं। उन्होंने नारी को राष्ट्र का आधार बताते हुए वेदों के अनुसार उनके अनेक रूपों का बखान किया। आर्य समाज रकाबगंज से आईं उर्मिला आर्या ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोता मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान आर्य समाज आशियाना के प्रधान आचार्य प्रेमव्रत शास्त्री, अग्निव्रत शास्त्री, सुमन पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...